Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल आपदा में मृतकों की संख्या हुई 409, सार्वजनिक संपत्ति को ₹4500 करोड़ का हुआ नुकसान

short by प्रियंका तिवारी / on Tuesday, 16 September, 2025
हिमाचल प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने पुष्टि की है कि 20 जून से जारी बारिश से जुड़ी आपदाओं में 409 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 229 मौतें भूस्खलन, बाढ़, घर गिरने जैसी घटनाओं में और 180 मौतें सड़क हादसों में हुईं। बकौल एसडीएमए, इन आपदाओं के कारण 473 लोग घायल और 41 लापता हैं।
read more at ANI