Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंटरनैशनल क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने विलियमसन

short by रघुवर झा / on Sunday, 22 September, 2024
केन विलियमसन इंटरनैशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे व टी20I) में न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे अधिक रन (18,213) बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। विलियमसन ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। विलियमसन ने न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने इंटरनैशनल क्रिकेट में 18,199 रन बनाए हैं।