Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ज़मीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन की ज़मानत याचिका पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

short by रघुवर झा / on Saturday, 4 May, 2024
रांची (झारखंड) के विशेष पीएमएलए कोर्ट ने ज़मीन घोटाला मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ज़मानत याचिका पर शनिवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट अब अपना फैसला 10 मई को सुनाएगा। गौरतलब है, ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली हेमंत की आपराधिक रिट याचिका झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दी थी।