पहली बार नासिक में तेजस MK-1A ने भरी उड़ान, रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- गर्व से चौड़ा हुआ सीना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में नासिक (महाराष्ट्र) स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के नए उत्पादन केंद्र से तेजस LCA MK-1A लड़ाकू विमान ने शुक्रवार को पहली उड़ान भरी। राजनाथ सिंह ने इसे देखकर कहा कि उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। गौरतलब है, भारतीय वायुसेना के मिग-21 विमानों की जगह लेने के लिए यह विमान तैयार किया गया है।
read more at इंडिया टीवी


