Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय नर्स की सज़ा-ए-मौत के खिलाफ दायर याचिका को यमन की सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराया: केंद्र

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 17 November, 2023
केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सज़ा के खिलाफ दायर याचिका को यमन की सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। यमन के एक नागरिक की हत्या के मामले में प्रिया को मौत की सज़ा सुनाई गई थी। केंद्र के मुताबिक, इस पर आखिरी फैसला यमन के राष्ट्रपति लेंगे।
read more at The News Minute