बिहार में परीक्षा में नकल करने से रोकने पर महिला परीक्षार्थी ने फाड़ी शिक्षक की शर्ट
बिहार के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में लॉ के छठे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान नकल करने से रोकने पर एक महिला परीक्षार्थी ने शिक्षक का कॉलर पकड़ लिया और उसकी शर्ट फाड़ दी जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। इसके अलावा महिला ने बीच-बचाव करने आए गार्ड को थप्पड़ भी जड़ दिया। परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया है।
read more at Times Now नवभारत


