Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

72वीं मिस यूनिवर्स बनीं निकारागुआ की शेनिस पलासिओस

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 19 November, 2023
अल सल्वाडोर में हुई 72वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में निकारागुआ की शेनिस पलासिओस को विजेता चुन लिया गया है। जनवरी-2023 में 71वीं मिस यूनिवर्स बनीं यूएसए की आरबनी गैब्रियल ने उन्हें ताज पहनाया। थाईलैंड की एंतोनिया पोरसिल फर्स्ट रनर-अप और ऑस्ट्रेलिया की मोराया विल्सन सेकेंड रनर-अप पर रहीं। भारत की श्वेता शारदा टॉप 10 में जगह नहीं बना सकीं।