ऐक्टर धनुष व अलग रह रहीं पत्नी ऐश्वर्या ने एक ही थिएटर में देखी रजनीकांत अभिनीत फिल्म
ऐक्टर धनुष और अलग रह रहीं पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने शुक्रवार को एक ही थिएटर में रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'वेट्टैयन' देखी। ऐश्वर्या अपनी मां, बहन और बच्चों के साथ फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने थिएटर पहुंची जबकि धनुष अलग से पहुंचे। गौरतलब है, 2004 में शादी के बाद धनुष और ऐश्वर्या ने 2022 में अलग होने की घोषणा की थी।
read more at Hindustan Times


