ताइवान में आया 7 तीव्रता का भूकंप
ताइवान की मौसम एजेंसी के अनुसार, शनिवार को ताइवान में 7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप शनिवार रात 11:05 बजे (स्थानीय समय) ताइवान के उत्तर-पूर्वी तटीय शहर यिलान में आया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। भूकंप के बाद कोई सुनामी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


