पीएम मोदी का 'खून और पानी एकसाथ नहीं बह सकते' वाला पुराना बयान हुआ वायरल
पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना बयान 'खून और पानी एकसाथ नहीं बह सकते' फिर से वायरल हो गया है। उन्होंने यह 2016 में सिंधु जल संधि को लेकर जल मंत्रालय के साथ हुई बैठक में कहा था। गौरतलब है, भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान संग सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया है।


