मुंबई में पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर दलित शख्स के मुंह पर थूका व जूता चाटने को कहा, केस दर्ज
नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के कलंबोली थाने में एक दलित शख्स के मुंह पर कथित तौर पर थूकने व उसे जूते चाटने को कहने पर एक पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई न करने पर पुलिसकर्मियों की शिकायत उनके सीनियर से की थी जिसके बाद उसे प्रताड़ित किया गया।


