गूगल ने हार्डवेयर और वॉइस असिस्टेंट टीम के सैंकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
गूगल ने अपनी वॉइस असिस्टेंट और ऑग्मेंटेड रिऐलिटी हार्डवेयर टीम के सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि इस छंटनी से कंपनी का सेंट्रल इंजीनियरिंग ऑर्गेनाइज़ेशन भी प्रभावित हुआ है। वहीं, गूगल के अधिग्रहण वाले फिटबिट के को-फाउंडर्स जेम्स पार्क और एरिक फ्रीडमैन भी कथित तौर पर गूगल छोड़ रहे हैं।
read more at Republic World


