Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से उछलकर सड़क पर गिरे युवक की हुई मौत, 2 घायल

short by प्रियंका वर्मा / on Thursday, 30 May, 2024
ज़िरकपुर (पंजाब) में तेज़ रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से हवा में उछलकर सड़क पर गिरे बाइक सवार एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। हादसे में मृतक के 2 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। बकौल पुलिस, कार चालक को गिरफ्तार करने के बाद ज़मानत पर छोड़ दिया गया है।
read more at भाषा