मैं बेहद निराश हूं: ऑस्ट्रेलिया से वापस भेजे जाने से पहले नोवाक जोकोविच
नोवाक जोकोविच ने वीज़ा रद्द होने के खिलाफ कोर्ट में अपील खारिज होने के बाद ऑस्ट्रेलिया से वापस भेजे जाने पर कहा कि वह बेहद निराश हैं। उन्होंने कहा, "मामले में कोई और टिप्पणी करने से पहले मैं अब आराम करने और स्वस्थ होने के लिए कुछ समय लूंगा।" बकौल जोकोविच, वह वापसी को लेकर संबंधित अधिकारियों का सहयोग करेंगे।
read more at Times Now नवभारत


