रणवीर गिरगिट जैसे हैं, दीपिका कहती हैं कि हर 6 माह में उनमें नया इंसान नज़र आता है: करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर ने अभिनेता रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा है कि वह 'गिरगिट' जैसे हैं क्योंकि वह किरदारों में इतना ढल जाते हैं कि उनकी तरह ही व्यवहार करने लगते हैं। उन्होंने कहा, "रणवीर बहुमुखी प्रतिभा वाले हैं। (रणवीर की पत्नी-अभिनेत्री) दीपिका पादुकोण कहती हैं कि हर 6 महीने में उनमें नया इंसान दिखता है।"


