'करीब' के सेट पर बॉबी के पास सांप आने पर भी विधु ने नहीं रोकी शूटिंग: फिल्ममेकर सिद्धार्थ
फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने फिल्म 'करीब' की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में 'चोरी-चोरी' गाने की शूटिंग के दौरान बॉबी देओल के पास पानी वाला सांप आ गया था। सिद्धार्थ ने बताया कि निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने प्राकृतिक रोशनी को खोने के डर से शूटिंग रोकने से इनकार कर दिया था।


