उसे टिप्स की ज़रूरत नहीं है, वह बहुत अच्छी हैं: खुशी के ऐक्टिंग डेब्यू को लेकर जान्हवी कपूर
ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी बहन खुशी कपूर को ऐक्टिंग टिप्स देने को लेकर कहा है, "उसे किसी सलाह की ज़रूरत नहीं है...वह बेहद अच्छी हैं।" उन्होंने कहा, "खुशी ने बहुत मेहनत की है।" गौरतलब है, 'द आर्चीज़' फिल्म से खुशी के साथ ऐक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना व अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा डेब्यू करने वाले हैं।


