केरल में हाथियों की शूटिंग कर रहे पत्रकार पर एक हाथी ने किया हमला, हुई मौत
पालक्काड (केरल) में एक हाथी के हमले में एक न्यूज़ चैनल के कैमरामैन एवी मुकेश (34) की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, मुकेश जंगली हाथियों के झुंड की शूटिंग कर रहे थे और लड़खड़ाकर गिरने पर वहां मौजूद हाथी ने उनपर हमला कर दिया। राज्य के वन्यजीव संरक्षण मंत्री एके ससींद्रन ने मुकेश के निधन पर दुख जताया है।
read more at Hindustan Times


