मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने योगी सरकार की तालिबान से की तुलना, केस हुआ दर्ज
सीतापुर (यूपी) में रैली में बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने योगी सरकार को लेकर कहा है, "जो पार्टी युवाओं को भूखा छोड़ देती है, बुज़ुर्गों को गुलाम बनाती है....वह आतंकवादी सरकार है, अफगानिस्तान में तालिबान ऐसी सरकार चलाता है।" पुलिस ने बताया, "आकाश ने लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करने वाला बयान दिया...केस दर्ज किया गया है।"
read more at इंडिया टीवी


