Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चालू वित्त वर्ष में 7% से अधिक की दर से बढ़ सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था: NCAER

short by रघुवर झा / on Monday, 29 July, 2024
नैशनल काउंसिल ऑफ अप्लाईड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 7% से अधिक की दर से बढ़ सकती है। एनसीएईआर की महानिदेशक पूनम गुप्ता ने कहा, "अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने वाले संकेतकों में तेज़ी और अपेक्षाकृत बेहतर वैश्विक परिदृश्य के चलते वृद्धि दर 7% से अधिक व शायद 7.5% के करीब रह सकती है।"
read more at भाषा