ईस्टर सीज़फायर की घोषणा के बावजूद 30 घंटे में यूक्रेन पर हुए 2,935 हमले: ज़ेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सीज़फायर की घोषणा के बाद 30 घंटे में रूसी सेना ने 2,935 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा, "सबसे अधिक गोलीबार व हमले पोक्रोवस्क दिशा में हुए।" उन्होंने कहा, "युद्धविराम का उत्तर युद्धविराम से व हमलों का उत्तर हमारी रक्षा से दिया जाएगा।"
read more at हिन्दुस्तान


