Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नागा चैतन्य ने शादी के वीडियो के अधिकार ₹50 करोड़ में बेचने की खबरों को बताया झूठा

short by विप्रांशु पंत / on Friday, 29 November, 2024
ऐक्टर नागा चैतन्य ने अपनी शादी के वीडियो के स्ट्रीमिंग राइट्स एक ओटीटी प्लेटफॉर्म को ₹50 करोड़ में बेचे जाने की खबरों का खंडन किया है। एक इंटरव्यू में शादी को 'निजी कार्यक्रम' बताते हुए उन्होंने कहा, "यह झूठी खबर है, ऐसी कोई डील नहीं हुई।" बकौल रिपोर्ट, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को शादी करने वाले हैं।
read more at Moneycontrol