मुझे ऐश्वर्या से जलन है, 100 साल में कोई लड़की इतनी खूबसूरत पैदा होती है: केबीसी प्रतिभागी
'कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 13' की दिव्या सहाय नामक प्रतिभागी ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन से कहा है, "एक बात यह है कि मुझे आपकी बहूरानी (ऐश्वर्या राय बच्चन) से बहुत जलन होती है, 100 साल में कोई लड़की इतनी खूबसूरत पैदा होती है।" इस पर अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़ते हुए कहा, "बहुत-बहुत धन्यवाद आपका।"


