टीएमसी ने कहा- बंगाल में लोकसभा चुनाव में हस्तक्षेप कर रहे हैं राज्यपाल, दर्ज कराई गई शिकायत
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर लोकसभा चुनाव 2024 में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि राज्यपाल ने चुनाव प्रचार पर रोक संबंधी अवधि के दौरान मतदान वाले इलाकों का दौरा करने का प्रयास किया था।
read more at भाषा


