मेरे हार्ट अटैक का कारण कोविड-19 की वैक्सीन भी हो सकती है: ऐक्टर श्रेयस तलपड़े
अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने 'लहरें रेट्रो' से हुई बातचीत में कहा है कि उनके हार्ट अटैक का कारण कोविड-19 की वैक्सीन भी हो सकती है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता। शायद यह कोविड-19 या उसकी वैक्सीन के कारण हुआ हो।" उन्होंने कहा, "मैं स्मोक नहीं करता, रोज़ शराब नहीं पीता और तंबाकू का सेवन भी नहीं करता हूं।"


