देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले 90,000 से हुए कम, बीते 24 घंटों में 9,520 नए केस मिले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 9,520 नए केस मिले व इस दौरान 12,875 मरीज़ संक्रमण से उबरे। इसके साथ ही देश में वर्तमान में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 87,311 पहुंच गई है। देश में कोविड-19 के कारण अब तक 5,27,597 मौतें हुई हैं।
read more at The Print


