क्यों घर के अंदर कभी भी नंगे पैर नहीं चलने की दी जाती है सलाह?
नोएडा इंटरनैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सुमोल रत्ना ने बताया है कि घर के अंदर नंगे पैर चलने से पैर बैक्टीरिया व फंगस के संपर्क में आ जाते हैं जिससे संक्रमण और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। उनके मुताबिक, नंगे पैर चलने से तलवों के सूखने और एड़ियों के फटने का भी जोखिम रहता है।


