बिहार में शिक्षक की मौत होने पर आश्रित को मिलेगी सहायक व परिचारी की नौकरी: शिक्षा मंत्री
बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि शिक्षकों की मौत होने पर उनके आश्रित को अनुकंपा के आधार पर विद्यालय सहायक और परिचारी के पद पर नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा, "पिछले दिनों मंत्रिपरिषद ने 6,421 विद्यालय सहायकों के पदों की स्वीकृति दे दी है और परिचारी के पद सृजन की कार्रवाई चल रही है।"
read more at हिन्दुस्तान


