Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नवीन-उल-हक पर अनुबंधों का पालन न करने को लेकर आईएलटी20 ने लगाया 20 महीने का बैन

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 18 December, 2023
इंटरनैशनल लीग टी20 (आईएलटी20) की अनुशासन समिति ने अनुबंधों का पालन न करने को लेकर अफगानिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ नवीन-उल-हक पर 20 महीनों का प्रतिबंध लगा दिया है। 24 वर्षीय नवीन 2023 में आईएलटी20 के पहले संस्करण में शारजाह वॉरियर्स का हिस्सा थे। इस फैसले के बाद नवीन 2024 और 2025 में आईएलटी20 नहीं खेल पाएंगे।