योगगुरु रामदेव के 'शरबत जिहाद' बयान के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने थाने में की शिकायत
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने योगगुरु रामदेव के 'शरबत जिहाद' वाले बयान के खिलाफ भोपाल के टीटी नगर थाने में शिकायत की है। उन्होंने कहा कि रामदेव ने अपने उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के लिए देशवासियों में धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया है। पुलिस ने कहा कि शिकायत की जांच होगी।
read more at भाषा


