Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में बदमाशों ने लूट के इरादे से खींचा बुज़ुर्ग महिला का दुपट्टा, सड़क पर गिरकर हुई घायल

short by तान्या झा / on Monday, 1 April, 2024
पंजाब के फिरोज़पुर में स्कूटर सवार 2 बदमाशों ने एक बुज़ुर्ग महिला का पर्स व दुपट्टा खींच लिया और इस दौरान वह सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिरोज़पुर पुलिस ने बताया है कि घटना के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
read more at X