Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री प्रधान व प्रवक्ता संबित पात्रा को दिया टिकट

short by अनघा तेलंग / on Sunday, 24 March, 2024
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए ओडिशा की संबलपुर सीट से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पुरी सीट से राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, दुमका (झारखंड) से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को टिकट दिया है। संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी को राजमपेटा से टिकट मिला है।
read more at ABP Live