रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर इज़रायल व फिलिस्तीन संघर्ष पर बनाई कलाकृति
हमास व इज़रायल में जारी युद्ध के बीच रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर इस संघर्ष पर रेत की कलाकृति बनाई है। उन्होंने अपनी कलाकृति में जलती हुई इमारत दिखाई और नीचे 'शांति के लिए प्रार्थना' व 'मानवता के साथ एकजुटता' लिखा है। बकौल पटनायक, इज़रायल में मारे गए निर्दोष लोगों को उन्होंने श्रद्धांजलि दी है।
read more at X (Formerly Twitter)


