Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य, उल्लंघन करने पर लगेगा ₹500 का जुर्माना

short by shashank mishra / on Thursday, 11 August, 2022
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के पॉज़िटिविटी रेट में बढ़ोतरी के मद्देनज़र सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना फिर से अनिवार्य कर दिया है। एक सरकारी आदेश के मुताबिक, इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि, निजी चार-पहिया वाहनों में साथ यात्रा करने वाले लोगों पर इसके तहत जुर्माना नहीं लागू होगा।