कार की छत पर खड़े होकर हुक्का पीते हुए शख्स ने यूपी में फिल्मी गाने पर बनाई रील
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कार की छत पर खड़े होकर हुक्का पीते हुए शख्स ने फिल्मी गाने पर रील बनाई है जिसका वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाहन मालिक का ₹7,500 का चालान किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


