Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में कांग्रेस 1 भी सीट की हकदार नहीं, फिर भी उन्हें 1 लोकसभा सीट दे रहे हैं: 'आप' सांसद

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 13 February, 2024
'आप' ने दिल्ली में कांग्रेस को एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। 'आप' के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा, "मेरिट के हिसाब से देखें तो कांग्रेस एक भी सीट की हकदार नहीं...लेकिन गठबंधन व कांग्रेस का मान रखते हुए उन्हें एक सीट ऑफर की है।" बकौल पाठक, 'आप' 6 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है।