कोविड-19 की नई लहर में चीन के शांघाई में रिपोर्ट हुईं पहली तीन मौतें
कोविड-19 की नई लहर में शांघाई (चीन) में पहली बार रविवार को तीन लोगों की मौत दर्ज हुई। मृतकों की उम्र 89 से 91-वर्ष के बीच थी और वे दूसरी बीमारियों से भी जूझ रहे थे। गौरतलब है, ढाई करोड़ की आबादी वाले शांघाई में 3 हफ्ते के लॉकडाउन के बीच सोमवार को 22,248 कोविड-19 केस रिपोर्ट हुए।
read more at ABP न्यूज़


