बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 7 ज़िलों में 16 लोगों की हुई मौत, ₹4 लाख मुआवज़ा घोषित
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार देर रात को बताया कि 7 ज़िलों में आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए ₹4 लाख मुआवज़ा घोषित किया। पूर्वी चंपारण में 4, भोजपुर व सारण में 3-3, पश्चिम चंपारण व अररिया में 2-2 और बांका व मुज़फ्फरपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई।
read more at भाषा


