लता मंगेशकर की याद में मुंबई में बनाई जाएगी संगीत अकादमी: महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की याद में मुंबई में एक संगीत अकादमी बनाई जाएगी। खबरों के मुताबिक, अकादमी का निर्माण मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना परिसर में होगा। गौरतलब है, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 6 फरवरी को 92 वर्ष की आयु में लता मंगेशकर का निधन हो गया था।
read more at Bollywood Hungama


