Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2017 से पहले जब नौकरी निकलती थी तो 'सैफई खानदान' वसूली पर निकल पड़ता था: सीएम योगी

short by नदीम अनवर / on Wednesday, 23 February 2022
अमेठी (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सपा सरकार को लेकर कहा, "2017 से पहले जब नौकरी निकलती थी तो 'सैफई खानदान' वसूली के लिए निकल पड़ता था।" उन्होंने कहा, "हमने 5 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी। 1 करोड़ 61 लाख नौजवानों को सुरक्षित वातावरण दिया है।"
read more at Twitter