'आप' सांसद संजय सिंह ने ऑन-कैमरा फाड़ा दिल्ली के एलजी का कानूनी नोटिस; कहा- डरने वाला नहीं
'आप' सांसद संजय सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाने को लेकर दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा भेजा गया कानूनी नोटिस बुधवार को ऑन-कैमरा फाड़ दिया। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा, "भारत का संविधान मुझे सच बोलने का अधिकार देता है। ऐसे नोटिस से मैं रुकने और डरने वाला नहीं।" उन्होंने आगे कहा, "सक्सेना नंबर 1 के भ्रष्ट व्यक्ति हैं।"
read more at ABP न्यूज़


