Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जेब से बाहर निकालते ही यूपी में शख्स के हाथ में फटा आईफोन, सामने आई तस्वीर

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 17 August, 2023
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक 47-वर्षीय कारोबारी के आईफोन में विस्फोट हो गया। कारोबारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसने आईफोन से धुआं निकलते देखा था जिसके बाद जेब से फोन निकालते ही फोन फट गया और उसके दो टुकड़े हो गए। घटना में कारोबारी के हाथ और जांघ में चोट आई है।
read more at Times Now