Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

संबित पात्रा पर लगा बीजेपी के चुनाव चिह्न वाली घड़ियां बांटने का आरोप, ईसी से की गई शिकायत

short by अभिजात कांडपाल / on Saturday, 13 April, 2024
पुरी (ओडिशा) लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संबित पात्रा के खिलाफ बीजेडी ने शनिवार को चुनाव आयोग से शिकायत की। बीजेडी ने कहा कि संबित पात्रा और उनकी टीम द्वारा बीजेपी के चुनाव चिह्न कमल और पात्रा के फोटो वाली घड़ियां बांटने का मामला संज्ञान में आया है। बकौल बीजेडी, उनका यह कदम मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश है।