Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका ने अफगानिस्तान को मिले प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी दर्जे को किया खत्म

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Saturday, 24 September 2022
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के एक प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी (एमएनएनए) के दर्जे को समाप्त कर दिया। अमेरिका ने 2012 में अफगानिस्तान को एमएनएनए का दर्जा दिया था जिसके माध्यम से दोनों देशों के बीच रक्षा और आर्थिक संबंध बरकरार थे। गौरतलब है, अफगानिस्तान से ये दर्जा लेने के बाद अमेरिका के पास 18 एमएनएनए रह जाएंगे।