Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन समेत 6 देशों से आने वाले हवाई यात्रियों के लिए 1 जनवरी से अनिवार्य हुआ आरटीपीसीआर टेस्ट

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 29 December, 2022
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया है कि चीन, हॉन्ग-कॉन्ग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले हवाई यात्रियों के लिए 1-जनवरी से आरटीपीसीआर कोविड-19 जांच अनिवार्य की गई है। इन यात्रियों को यात्रा से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। गौरतलब है, चीन समेत कई देशों में कोविड-19 मामले बढ़ रहे हैं।
read more at Twitter