Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में बारिश-आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हुआ जामा मस्जिद का गुंबद, 8 फ्लाइट हुईं डायवर्ट

short by नदीम अनवर / on Monday, 30 May, 2022
दिल्ली में सोमवार को भारी बारिश और आंधी के कारण जामा मस्जिद के मुख्य गुंबद का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बताया कि पत्थर गिरने के कारण 2-3 लोग घायल हो गए। वहीं, दिल्ली में खराब मौसम के कारण 8 फ्लाइट्स को जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, अहमदाबाद और देहरादून डायवर्ट किया गया।
read more at Twitter