श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, 1 एएसआई शहीद व 2 पुलिसकर्मी घायल
कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया है कि श्रीनगर के लाल बाज़ार इलाके में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया जिसमें एएसआई मुश्ताक अहमद शहीद हो गए व 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बकौल पुलिस, घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है व सर्च अभियान जारी है।
read more at हिन्दुस्तान


