Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इमारत की 14वीं मंज़िल से कूदकर गुरुग्राम में महिला फैशन डिज़ाइनर ने की आत्महत्या

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 24 May, 2022
गुरुग्राम (हरियाणा) में सोमवार को 25-वर्षीय एक फैशन डिज़ाइनर ने इमारत की 14वीं मंज़िल से कूदकर कथित आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, मृतका की पहचान चारू खुराना के तौर पर हुई व मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने आगे बताया कि करीब डेढ़ महीने से वह नौकरी की तलाश में गुरुग्राम में रह रही थी।