मुंबई में सड़क के चौड़ीकरण के लिए 100 साल पुरानी इमारत को किया गया ध्वस्त
मुंबई (महाराष्ट्र) में मलाड वेस्ट स्थित 100 साल पुरानी एक इमारत को गुरुवार को बीएमसी ने ध्वस्त कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, इमारत को 'खतरनाक' श्रेणी में रखा गया था व इसके कारण सड़क की चौड़ाई 25 फीट तक कम हो गई थी जिससे अक्सर जाम लगता था। इमारत के ध्वस्तीकरण के बाद सड़क को 90 फीट तक चौड़ा किया जाएगा।
read more at Hindustan Times


