पीएम केयर्स फंड को पिछले तीन वर्षों में विदेशी चंदे के रूप में ₹535 करोड़ मिले
'द इंडियन एक्सप्रेस' ने अपनी एक रिपोर्ट में आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया है कि पीएम केयर्स फंड को पिछले तीन वर्षों में विदेशी चंदे के रूप में ₹535.44 करोड़ मिले हैं। बकौल रिपोर्ट, 2019-2020 में पीएम केयर्स को ₹40 लाख, 2020-21 में ₹494.92 करोड़ व 2021-22 में ₹40.12 करोड़ मिले। 27 मार्च-2020 को इसकी स्थापना हुई थी।
read more at जनसत्ता


